वाराणसी, अप्रैल 13 -- सारनाथ। चंद्रा चौराहे पर यातायात सिपाही के साथ रविवार रात मनबढ़ों ने मारपीट की। उसकी वर्दी फाड़ दी। प्रकरण में सारनाथ पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यातायात सिपाही नितेश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी चौराहे पर थी। इस बीच धुत युवकों की बाइक किसी अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस बात सभी आपस में झगड़ने लगे। जाम लग गया। वह जाम छुड़ाने गए तो युवक गाली गलौज करने लगे। चारों युवक दूसरे बाइक चालक को पीटने लगे। उसे बचाने यातयात सिपाही पहुंचा तो धुत युवक उसी पर टूट पड़े। वर्दी फाड़ दी। जब चारों भागने लगे तो लोगों ने दौड़ाकर पकड़कर पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अर्दली बाजार के वैभव सिंह, मीरापुर बसहीं के शशांक सिंह, सरसौली के प्रिंस पटेल और भोजूबीर...