कानपुर, जून 21 -- कानपुर। सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स अकादमी (एसपीएसएसए) की ओर से चल रही अंडर-15 यंग टाइटंस क्रिकेट प्रीमियर चैम्पियनशिप में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने मेजबान एसपीएसएसए को तीन विकेट से हराकर खिताब जीता। कमलानगर स्थित मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसपीएसएसए की टीम 27.5 ओवर में 189 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने 26.2 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाकर मैच जीता। फाइनल मैच में बल्ले से 40 रन और गेंद से चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- चंद्रा क्रिकेट एकेडमी बना चैम्पियन समापन पर मुख्य अतिथि यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आदर्श यादव (एसपीए...