पीटीआई, मार्च 28 -- मध्य और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई रविवार को भी प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड चंद्रावल वॉटर प्लांट में आई खराबी को ठीक कर रहा है। तकनीकी टीमें मरम्मत का काम युद्धस्तर पर कर रही हैं। चंद्रावल वॉटर प्लांट में एक पाइपलाइन में आई खराबी के चलते 22 मार्च से ही मध्य और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित है। दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया 'लगातार प्रयास के बाद प्लांट को 25 मार्च को चरणबद्ध तरीके से चालू किया गया। हालांकि थोड़ी नमी और कुछ कमियों की वजह से अभी भी कुछ दिक्कतें बनी हुई हैं। प्लांट को पूरी क्षमता के साथ चालू करने में अभी भी दो दिन का समय और लगेगा।' यह भी पढ़ें- दिल्ली में पानी की पुरानी सात हजार किलोमीटर पाइप लाइन बदलेगा दिल्ली जल ब...