बांदा, जून 15 -- बांदा। जसपुरा थाना के गौरीकलां गांव में दादी हीरामनी पत्नी शिवकर्मा के साथ मंदिर दर्शन करने गए तीन भाई-बहन नहाते समय चंद्रावल नदी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से 10 वर्षीय अंश व उसकी 13 वर्षीय बहन माधुरी व 13 वर्षीय फुफेरे भाई प्रतीक को जीवित होने की आशंका पर उन्हें सीएचसी जसपुरा पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 15 वर्षीय ऋषभ नदी घाट पर खड़ा रहा, इससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...