हमीरपुर, सितम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। आफत की बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह रिमझिम तो दिन में झमाझम बारिश हुई। कुछ देर के लिए काली घटाओं की वजह से अंधेरा छा गया। राठ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चराने निकला किसान झुलस गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। क्षेत्रीय नदियां और नाले फिर से उफनाने लगे हैं। मौदहा क्षेत्र में चंद्रावल नदी और बड़ेली नाले के रपटों के ऊपर से पानी चल रहा है। सरीला तहसील क्षेत्र में भी विरमा नदी बढ़नी शुरू हो गई है। कच्चे रिहायशी मकान भी क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। उधर, इस बीच मौसम विभाग ने भी भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। नदी-नालों के जलस्तर, निचले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों, नदी किनारे स्थित ...