जौनपुर, फरवरी 2 -- बदलापुर। परिवर्तन समाज पार्टी की एक बैठक रविवार को कैंप कार्यालय पर हुई। जहां महिला प्रकोष्ठ में चंद्रावती निगम को विधान सभा अध्यक्ष तो प्राची जायसवाल को महासचिव मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने बताया कि पार्टी के प्रति इनकी क्रियाशीलता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। आशा व पूर्ण विश्वास है कि इनके मनोनयन से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। इनके मनोनयन पर रामआसरे साहू, प्रदीप मोदनवाल,राजुल सिंह, डॉ.संजय विश्वकर्मा, नीरज स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से रविवार को तमंचा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए चलाये गये अभियान के तहत क्ष...