चंद्रशेखर ने समाजवादी मूल्यों को हमेशा जीवंत बनाए रखा: डॉ. सूबेदार
वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सौवीं जयंती पर शुक्रवार को जवाहर नगर स्थित स्प्रिचुअल क्लब में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यहां गांधी विमर्श केंद्र की ओर से आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व छात्रसंघ महामंत्री डॉ. सूबेदार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर लोकतांत्रिक भारत के वह राजनीतिक नायक हैं, जिन्होंने भारत के समाजवादी मूल्यों को अपने पूरे जीवन काल मे जीवंत बनाए रखा। चंद्रशेखर राजनीति में पूंजीवाद और आपराधिक तत्वों का हमेशा मुखालफत करते रहे।अध्यक्षता करते हुए प्रो. सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिन समाजवादी मूल्यों की बिरवाई आचार्य नरेंद्र देव और डॉ. राम मनोहर लोहिया ने लगाई, उसको वट वृक्ष बनाने का काम लोकनायक जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर ने किया। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखरजी किसानों को देश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.