लातेहार, जुलाई 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर रांची से पैतृक गांव जाने के क्रम में लातेहार में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर स्व़ दुबे की पत्नी व उनके पुत्र अविनाश दुबे, अभय दुबे,प्रभात दुबे, सुधीर चंद्रवंशी, रुद्र शुक्ला मौजूद थे। अंतिम दर्शन सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव, लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी पंकज तिवारी, समाजसेवी ललित पांडेय, उपेंद्र नाथ पांडेय, सुधीर दुबे, फुलस्त दुबे,अशीष राज दुबे,मुखिया अनिता देवी, प्रमिला कुमारी, कांग्रेस नेता ज्योति प्रकाश दुबे, मोती उरांव, नागेश्वर यादव आदि मौजूद थे। मौके पर कांग्रेसियो ने चन्द्रशेखर दुब...