चंद्रशेखर आजाद से नाराज INDIA गठबंधन, UP में ओवैसी का साथ देना पसंद नहीं आया
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे। आजाद समाज पार्टी कांशीराम और AIMIM सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं। यह बात विपक्षी गठबंधन INDIA को पसंद नहीं आई है। गठबंधन के नेता खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत का कहना है कि ओवैसी का साथ देने वाले भी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। लोकसभा सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'चंद्रशेखर आजाद अभी मेरा नया परिचय है। अच्छा लड़ाकू युवा है। मैं कहता हूं कि भैया जरा आइने में देख लेना कि आप किसके साथ जा रहे हैं। जिसने कहा कि मैं भाजपा का समर्थन करता हूं। पहले ओवैसी से वो भी तो पूछ लो कि भाजपा का समर्थन करते हो या नहीं करते। अगर वो भाजपा का समर्थन करते हैं और आप उनके साथ में जाते हो, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.