देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। बैतालपुर चीनी मिल चलाने सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को दो साल 18वे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस मनाया गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। क्रांतिकारी किसान सभा के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि आज के दिन स्वंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने गुलामी की जंजीरों के सामने झुकाने के बजाए अपने प्राण राष्ट्र को अर्पित कर दिया। चंद्रशेखर आजाद केवल नाम नहीं बल्कि एक संकल्प थे। धरनास्थल पर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, पं. वेद प्रकाश, रत्नेश मिश्रा, रामकृपाल चौहान, रामइकबाल चौहान, जगदीश यादव, बकरीदन अली, सुनील, संजीव शुक्ला, श्रीकांत शर्मा,सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र द्विवेदी आ...