वरिष्ठ संवाददाता, जून 6 -- UP News: सत्ता परिवर्तन यात्रा पर निकले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शनिवार में शामली पहुंचे। उन्होंने खेड़ी करमू में आयोजित सभा में प्रदेश एवं केंद्र सरकार को घेरा। साथ ही प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर युवा, किसान, महिला एवं कर्मचारियों सभी वर्गों से जुड़े वादे किए। प्रदेश में सरकार बनने पर शराब बंदी एवं शिक्षा, रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी 750 रुपये करने का वादा किया। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सभा में कहा कि प्रदेश का नौजवान सबसे ज्यादा परेशान है। एसआईआर हो या ईवीएम इन दोनों से ईमानदारी से चुनाव नहीं हो सकते हैं। बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता हिंदू-मुस्लमान नहीं, रोजगार चाहती है। उन्होंने कहा कि जिसने अपरा...