चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर की मनाई जंयती
पीलीभीत, जुलाई 24 -- पूरनपुर। गुरुवार को नगर के मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। इस दौरान वातावरण उल्लास और देशभक्ति से भर गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। विद्यालय के आचार्य सुबोध कुमार अग्निहोत्री ने दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोकमान्य तिलक ने देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना जगाने का काम किया। चंद्रशेखर आजाद के बलिदान ने भारत के युवाओं के भीतर क्रांति की अलख जगाई। आचार्य ने शिशुओं से उनके आदर्शों पर चलन का आवाहन किया। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनी विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने दोनों महापुरुषों के जीवन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.