मथुरा, फरवरी 28 -- अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति ने भगत सिंह पार्क में शहीद-ए-आजम चंद्रशेखर आज़ाद के 95वें बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि व दीपदान किया। उन्होंने अमर शहीदों की जय, इंकलाब ज़िंदाबाद एवं कौमी एकता ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए। अध्यक्षता कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि सत्ता और पूंजी के केंद्रीकरण से लोकतांत्रिक असहमति कुचली जाती है। अन्य वक्ताओं ने आज़ाद के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कौमी एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान कामरेड गफ्फार अब्बास, टीकेंद्र शाद, कीर्ति कौशिक, आशीष चतुर्वेदी, अर्पित जादौन, उमाशंकर शर्मा, रवि उपाध्याय, विपुल पाठक, आशीष अग्रवाल, जिलानी कादरी, रवि खरे, सुरेश शर्मा, रफीक भाई, विवेक धनगर, राजेश आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। संचाल...