वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तथा एमएलसी बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती मनाई गई। चंद्रशेखर फाउंडेशन तथा बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 'राष्ट्र निर्माण में किसानों की भूमिका' पर संगोष्ठी भी हुई।मुख्य अतिथि बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री जमा खान ने कहा कि चंद्रशेखरजी ने राजनीतिक पटल पर उत्तर प्रदेश तथा बिहार दोनों की राजनीतिक भावनाओं का दशकों तक प्रतिनिधित्व किया। वह किसानों को भारत की संरचना की रीढ़ मानते थे। उन्होंने कहा कि बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की भूमिका युगों तक याद की जाएगी। यह भी पढ़ें- राजनीति में सिद्धांतों से कभी नहीं डिगे 'जननायक' सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि चंद्...