हजारीबाग, अप्रैल 7 -- हजारीबाग। जिला प्रतिनिधि रामनवमी के दौरान अभिषेक वर्मा की हत्या को लेकर झारखंड के चंद्रवंशी समाज के लोग पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। समाज के देवघर से राहुल चंद्रवंशी, गिरिडीह से पप्पू चंद्रवंशी, रांची से सागर वर्मा, डाल्टेनगंज से सुधीर चंद्रवंशी, बगोदर से वीरू वर्मा, सूरज कुमार अपनी टीम के साथ हजारीबाग चंद्रवंशी समाज के गणेश कुमार सीटू, उमेश प्रताप, सुरजीत नागवाला, विजय वर्मा, महेश चंद्रवंशी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। सभी ने एकजुट होकर कहा कि चंद्रवंशी समाज अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा, मृतक के परिजनों को पूरा इंसाफ मिलना चाहिए। राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि हम लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं और जब भी हमारी जरूरत रहेगी हम लोग तन मन धन से साथ देंगे। पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेंगे। सुरजीत नागवाला...