चंद्रवंशी समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग
धनबाद, जून 5 -- चंद्रवंशी समाज की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को करमाटांड़ जगदीश पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में वक्ताओं ने जिला प्रशासन से लोयाबाद थाना क्षेत्र में किशुन रवानी की हुई हत्या और मामले में रजनी रवानी की हुई गिरफ्तारी की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि मामले में रजनी रवानी को एक साजिश के तहत फंसाया गया है। इस मामले को लेकर समाज की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल डीसी व एसएसपी से मुलाकात करेगा। बैठक में संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर रवानी, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, जगदीश रवानी, सांसद प्रतिनिधि मनबोध रवानी, दीपक रवानी, बादल रवानी, निताई रवानी, हरिपद रवानी, मुखिया धर्मेंद्र रवानी, हेमंत रवानी, राजू रवानी, नरेश रवानी, समीर रवानी, हिमांशु रवानी, विमल रवानी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.