चंद्रवंशी समाज की बैठक में शामिल हुए सांसद भीम सिंह
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता चन्द्रवंशी समाज की बैठक में शनिवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। साथ ही समाज के इतिहास की चर्चा करते हुए ज्ञान के लिए पढ़ने और अधिकार के लिए लड़ने का आह्वान किया। बैठक में 28 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगवान लाल जी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही चंद्रवंशी चेतना मंच की 11 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। इनमें नथुनी महतो, ललित कुमार, अजित कुमार, अशोक कुमार, भरत सिंह, अर्जुन कुमार, सुशांत सिंह, अजय कुमार, दीपक कुमार, बिरजू कुमार व केडी सिंह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.