चंद्रवंशी युवा संगठन के होली मिलन में एकजुटता पर जोर
गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन गिरिडीह जिला इकाई के तत्वाधान में शहर के बरमसिया स्थित चिल्ड्रेन पार्क में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। इस दौरान समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने जरासंध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया। इसके चिल्ड्रेन पार्क का कोना-कोना अबीर-गुलाल और फगुआ के पारंपरिक गीतों से सराबोर हो उठा। संगठन के युवाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी और समाज की उन्नति का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी व संचालन संरक्षक अजीत कुमार पप्पू ने किया। मौके पर भीम रवानी, वार्ड पार्षद अशोक राम, राहुल कुमार, अभय कुमार, विवेक कुमार, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.