धनबाद, जून 29 -- अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा (युवा प्रकोष्ठ), झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी 18-19 जुलाई को रांची में होनेवाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि समाज के युवाओं को एक मजबूत मंच देने की जरूरत है। उन्होंने लातेहार निवासी सूरज सिंह को कथित रूप से झूठे मामले में फंसाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल एक जुलाई को लातेहार जाकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच और न्य...