औरंगाबाद, मई 8 -- डॉ. प्रेम कुमार बोले- एक्सप्रेसवे और उत्तरी कोयल नहर परियोजना से लोगों को मिलेगा लाभ मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर सीमा पर शुक्रवार को अखिल भारत वर्ष चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला देकर विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में फिल्म मेकर सुबोध कुमार सिंह, रवि कुमार, अजीत कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार चंद्रवंशी, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रीपाल चंद्रवंशी, विधा सागर एवं वीरेंद्र प्रसाद उर्फ पप्पू सहित अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- राम मंदिर राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार इ...