नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- सागर जोशी, हरिद्वार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हरिद्वार दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर चल रहे विपक्ष के आंदोलन पर निशाना साधते हुए इसे तमाशा बताया। राहुल गांधी को लेकर चुटकी भी ली। कहा कि अगर वे चंद्रयान और मंगलयान में जाएंगे तो पूछना कोई चमत्कार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 140 करोड़ देशवासियों में से बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। आंदोलन में शामिल लोगों से 100 गुना ज्यादा जनता प्रधानमंत्री के साथ है। सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है और न ही ब्लैकमेल करने की कोशिशें सफल होंगी। शनिवार को हरिद्वार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और प्र...