नई दिल्ली, जून 2 -- गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में आज आधी रात के बाद 2 बजकर 25 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। लगभग 12 साल बाद गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश किया है और इसका लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 5 राशियां उठाने वाली हैं। अभी तक गुरु मिथुन राशि में थे और अब कर्क में गोचर करते ही वो कर्क, धनु, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि को प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक लाभ ही लाभ दिलाएंगे। बीते कुछ साल इन राशियों के लिए अप्स एंड डाउन जैसे थे लेकिन अब इनका गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है और अगले 5 महीने तक इनकी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही खुशियां होंगी। आइए जानते हैं कि आखिर इन राशियों पर गुरु अब कैसे मेहरबान होंगे?कर्क राशि में कब तक होंगे गुरु? ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु कर्क राशि में 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक रहने वाले हैं। इसके बाद गुरु सू...