नई दिल्ली, मई 29 -- जून के महीने में होने जा रहे ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों को प्रभावित करेंगे। आज से 10 दिन बाद शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस दौरान मिथुन से लेकर तुला, धनु और मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। शुक्र 8 जून को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का अच्छा प्रभाव भी कुछ राशियों पर पड़ेगा वहीं कुछ के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। इस दौरान फालतू का खर्चा बढ़ेगा और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। साथ ही ये गोचर तनाव भी बढ़ाएगा। ऐसे में पैसों से लेकर रिश्तों के मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि 8 जून से मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि वालों को किस तरह से सतर्कता बरतनी है?कैसा ग्रह है शुक्र? शुक्र प्यार, पैसा और लग्जरी देने वाला ग्रह माना जाता है। अ...