लखनऊ, जुलाई 3 -- इस माह कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र, लाल मंगल ग्रह और प्लियाडेस (कृतिका नक्षत्र) मिलकर एक त्रिकोणीय आकृति बनाएंगे। इसे नंगी आंखों से साफ देखा जा सकता है। यह घटना 11 जुलाई को होगी। यदि दूरबीन से देखा जाए तो यह अधिक स्पष्ट और सुंदर नजर आएगा। लेकिन यह तभी संभव है जब आसमान में बादल न हों। क्योंकि मानसून की दस्तक के कारण बादलों की संभावना अधिक है। प्लियाडेस यानी कृतिका तारा समूह पृथ्वी के सबसे नजदीक और आकाश में स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले खुले तारा समूहों में से एक है। इसे सेवन सिस्टर्स और मेसियर 45 भी कहा जाता है। स्पष्ट रूप से छह या सात तारे ही दिखाई देते हैं लेकिन यह करीब एक हजार तारों का समूह है जो वृषभ तारामंडल के उत्तर-पश्चिम दिशा में होता है। इसका आक...