पिथौरागढ़, मार्च 22 -- पिथौरागढ़ ऐंचोली क्षेत्र में लोग सिलेंडर न मिलने से परेशान हैं। रविवार को स्थानीय ऊषा देवी ने बताया कि सिलेंडर खत्म हो चुका है,वह एक बार ऐजेंसी में जाकर वापस लौट चुकी है,वहां सिलेंडर वितरण स्थल में देने की बात कही जा रही है पर बीते 8 दिनों से वितरण स्थल में गैस नहीं दी जा रही है। स्थानीय हर्षित पाण्डेय ने बताया कि 19 मार्च को उन्होनें ऑनलाइन सिलेंडर बुक किया था अभी तक उनको सिलेंडर नहीं मिला है। कहा कि सिलेंडर के लिए जगह-जगह पूछताछ कर रहे हैं पर मायूसी हाथ लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...