बेगुसराय, मई 6 -- बखरी,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अकहा ग्राम के बेलटोल में एक तीन वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज सदा के पुत्र शंकर कुमार सदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते चंद्रभागा नदी के किनारे पहुंच गया, जहां वह पानी में गिर गया। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने उसका शव नदी से बरामद किया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआई छोटन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने आरओ सचिन कुमार एवं राजस्व कर्मचारी मोहम्मद मुस्तफा को मौके पर भे...