रिषिकेष, दिसम्बर 7 -- चंद्रभागा तिराहे पर रविवार सुबह एक मैकेनिक की दुकान के बाहर खड़े स्कूटर में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी और रेत फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच स्कूटर का इंजन जलकर राख हो गया। यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। तिराहे पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान के कर्मचारी रोजाना की तरह काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक एक स्कूटर में आग लग गई। स्कूटर जलते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी दुकानदारों ने पानी और रेत फेंककर किसी तरह से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने स्कूटर रिपेयरिंग के लिए दिया था। रविवार सुबह वह स्कूटर लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसकी आंखों के सामने ही स्कूटर का इंजन जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...