चंद्रबनी चौक स्थित सैलून में आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
देहरादून, मई 14 -- देहरादून। चंद्रबनी चौक के पास गुरुवार सुबह एक हेयर एंड ब्यूटी सैलून में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे तेजी से आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेने लगीं। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी के अनुसार गुरुवार सुबह सिटी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंद्रबनी चौक के पास स्थित बिग मास्टर हेयर एंड ब्यूटी सैलून में आग लग गई है। सूचना पाते ही देहरादून फायर स्टेशन से दमकल की टीम सायरन बजाते हुए तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने देखा कि आग तेजी से फैल रही है और अगल-बगल की व्यावसायिक संपत्तियों के लिए गंभीर खतरा बन गई है।स्थिति की गंभीरता को दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.