सहारनपुर, मार्च 9 -- नानौता। नानौता के श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में आर्यिका श्री 105 कुमुदमती माताजी के सानिध्य में चन्द्रप्रभु भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया। रविवार को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आर्यिका श्री 105 कुमुदमती माताजी के सानिध्य में प्रातःकाल 7 बजे छोटे-छोटे बच्चों ने इंद्र बनकर श्री जी का अभिषेक व शांतिधारा की। अभिषेक के उपरांत बच्चों का उत्साह वर्धन व धर्म प्रभावना करने हेतु सरोज जैन एवं अजय जैन (बॉबी) द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किये गए।अभिषेक करने वालों में मुख्यतः बच्चों में भव्यम जैन, मनन जैन , अरिहंत जैन व सिद्ध जैन उपस्थित रहे व वयस्कों में मनोज जैन, पंकज जैन, अजय जैन (बॉबी), अभिषेक जैन, शुभव जैन, हर्ष जैन उपस्थित रहे। इस दौरान अनिल जैन, जिनेंद्र जैन (काकू), अतिशय जैन (रोबिन), सुभाष जैन, राजेश जैन, दीप...