चंदौली, मार्च 28 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र चकिया के नौगढ़ क्षेत्र स्थित चंद्रप्रभा बांध का गेट रेगुलेटर की खराबी और सिंचाई व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने सवाल उठाया है। उन्होंने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया है। कहा है कि हर साल रेगूलेटर मरम्मत के नाम पर बांध का पानी बहा दिया जाता है जिससे क्षेत्रीय किसानों को गर्मी के दिनों में नर्सरी डालने के लिए समस्या खड़ी हो जाती है। सांसद ने अपने पत्र में बताया कि चंद्रप्रभा बांध का गेट रेगुलेटर खराब है। जिसके नाम पर हर वर्ष धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि गेट रेगुलेटर मरम्मत के नाम पर हर वर्ष लगभग 20 से 25 फीट पानी बिना आवश्यकता के नदियों में बहा दिया जाता है। जिससे क्षेत्र क...