बोकारो, मई 6 -- ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन धनबाद मंडल के आह्वान पर मंगलवार को चंद्रपुरा जंक्शन स्टेशन पर यहां के रनिंग स्टॉफ ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया तथा रेल प्रशासन के नीतियों की आलोचना की। लोको पायलट, रेलवे गार्ड आदि इसमें शामिल हुए। यह प्रदर्शन रेल प्रशासन द्वारा जारी उस संरक्षा-विरोधी एवं अव्यवहारिक आदेश के विरोध में किया गया जिसमें ऑफ लीव/सीक क्रेव को रात्रि 00 बजे से ही फर्स्ट कॉल बुकिंग देने का निर्देश जारी किया गया है। एसोसिएशन के संतोष कुमार ने कहा कि रनिंग स्टॉफ के प्रति रेल मंडल के संबंधित अधिकारियों का रवैया अच्छा नहीं है। सभी शोषण के शिकार हैं और तनाव के बीच अपनी ड्यिूटी करने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान रनिंग स्टॉफ ने कहा कि रेलवे द्वारा जारी निर्देश रेलवे बोर्ड के पूर्व निर्देशों, उच्च स्तरीय सुरक्षा समिति...