चंद्रपुरा से लापता बच्ची के मामले में 10 हजार इनाम की घोषणा
बोकारो, मई 16 -- चंद्रपुरा डीवीसी कॉलोनी पुराना हॉस्पिटल के समीप से लापता उदय कुमार की दस वर्षीया बच्ची सुरभि कुमारी के मामले में चंद्रपुरा पुलिस ने उसका पता लगाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। विद्युतनगरी चंद्रपुरा और आसपास इसका प्रचार प्रसार भी किया गया। शनिवार को जिले के पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीना चंद्रपुरा थाना आकर इस मामले में बैठक की और गठित एसआईटी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी अमरजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस अपनी ओर से हर प्रयास कर रही है मगर लापता बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा के दौरान चार वर्षीय बच्चा लापता बच्ची सुरभि 7 मई की दोपहर घर से आम चुनने के बहाने निकली थी जो अब तक वापस नहीं लौटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.