चंद्रपुरा में सीआइएसएफ यूनिट में सैनिक सम्मेलन
बोकारो, सितम्बर 3 -- डीवीसी चंद्रपुरा के सीआइएसएफ यूनिट में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें यूनिट प्रभारी बीआई लस्कर ने बल सदस्यों को बल मुख्यालय द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए बदलते सुरक्षा परिदृश्य में तकनीकी संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। लस्कर ने कहा कि वर्तमान में ड्रोन से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सीआइएसएफ अपनी तकनीकी क्षमताओं को लगातार सशक्त बना रहा है। देश भर के 370 से अधिक अति-संवेदनशील व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे बल में ड्रोन निगरानी और एंटी-ड्रोन सिस्टम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। लस्कर ने कहा कि आधुनिक तकनीक के समावेशन, जवानों के निरंतर प्रशिक्षण और समय पर खतरे की पहचान से ही किसी भी ड्रोन जनित सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.