चंद्रपुरा में सिंदूर खेला के साथ मां को दी विदाई
बोकारो, मार्च 29 -- चंद्रपुरा। भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित हिन्दू मिलन मंदिर चंद्रपुरा में रामनवमी के दिन रामनवमी समितियों द्वारा जहां देर रात तक खेल करतब का आयोजन किया गया वहीं शनिवार को विजयादशमी के दिन मिलन मंदिर में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन दामोदर में कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व डीवीसी कालोनी की सुहागिनों ने मां दुर्गा सहित एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला किया तथा खोइछा भर कर मां को विदाई दी। इसके साथ ही यहां पर नवरात्र संपन्न हो गया। सिंदूर खेला में काफी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। यहां पर पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष आरके झा, सचिव सुनील कुमार राय, शैलेंद्र नाथ महतो, नवीन कुमार लाल, जितेंद्र तिवारी, छोटेलाल विश्वकर्मा, एचके हलदर, राजकिशोर महतो, गणेश चंद्र गांगुली, अमित बोस, अश्विनी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.