बोकारो, जून 2 -- विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति ने सोमवार को चंद्रपुरा में जुलूस निकाल कर सीटीपीएस गेट पर विशाल प्रदर्शन करते हुए डीवीसी प्रबंधन को चेताया। करीब दो हजार विस्थापित व स्थानीय ग्रामीणों ने इस आंदोलन में भाग लिया। अध्यक्षता समिति के संरक्षक लखी हेंबरम ने जबकि संचालन रथुलाल महतो ने किया। विस्थापित नेता लखी हेंबरम ने कहा कि चंद्रपुरा में जब डीवीसी का थर्मल पावर प्लांट लग रहा था उस समय उनके पूर्वजों की जमीन ले ली गई। बदले में न तो नौकरी मिली और न ही किसी तरह का लाभ। डीवीसी ने अभी तक यहां के विस्थापितों को बेवकूफ बना कर रखा। पिछले 50-60 साल से यहां के विस्थापित उपेक्षित हैं और अधिकार की मांग कर रहे हैं। मगर डीवीसी प्रबंधन पर इसका कोई असर नहीं है। अब जबकि यहां पर एक बार फिर नया प्लांट बनना है विस्थापितों को छलने का प्रयास किया ...