बोकारो, जनवरी 21 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) के निदेशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा कार्यालय में समर्पित एएसडीडी लिस्ट का सत्यापन चंद्रपुरा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी ईश्वर दयाल महतो ने बुधवार को मतदान केन्द्र संख्या 153 के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया। साथ ही बीएलओ व पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया कि बीएलओ ऐप में अन्य राज्यों के मतदाताओं का मैपिंग का विकल्प आ चुका है। इसलिए मैपिंग हेतु छूटे हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर मैपिंग तथा एएसडीडी का भौतिक सत्यापन करने के उपरांत ही प्रपत्र 7 के माध्यम से नियमानुसार मतदाता सूची से नाम विलोपित करना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.