बोकारो, मई 17 -- चंद्रपुरा में नए थर्मल प्लांट के लिए आवास तोड़ने का काम जारी चंद्रपुरा, प्रमोद कुमार सिन्हा।

आवास तोड़ने का कार्य चंद्रपुरा में डीवीसी की जमीन पर बनने वाले नए थर्मल पावर प्लांट के लिए जहां डीवीसी प्रबंधन सारी प्रक्रियाएं पूरी करने में लगा हुआ है वहीं आवासीय कॉलोनी के आवासों को तोड़ने का काम भी जोर-शोर से जारी है। अभी तक यहां पर दर्जनों आवासों को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त किया जा चुका है। डीवीसी की योजना यहां पर डीवीसी के सभी आवासों को तोड़कर नयी कॉलोनी बनाने की भी है। इससे पहले डीवीसी अपने अधीन आने वाली सारी जमीन पर चहारदिवारी निर्माण कराएगी। नए सिरे से सारा काम होगा। आवास तोड़ने व चहारदिवारी निर्माण के लिए विभिन्न कंपनियों को काम आवंटित हो चुका है। चंद्रपुरा में सबसे बड़ी चिंता उनको है जो वर्षों से डीवीसी की जमीन पर किसी तरह र...