बोकारो, जनवरी 4 -- चंद्रपुरा। मरकजी अंजुमन चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की रविवार को जिला संयोजक मुख्तार हबीबी के आवास पर बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए। समाज की बेहतरी के लिए सभी प्रखंडों में मुस्लिम एंग्लो कूरर्यानिक पब्लिक स्कूल/एमएक्यू की स्थापना, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक पिछड़ापन के कारणों को ढूंढ़ते हुए इसके कारण और निवारण पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 6 फरवरी को मरकजी अंजुमन का सम्मेलन चंद्रपुरा में करने का निर्णय लिया गया। जिसमें बोकारो जिला के सभी अंजुमन के सदर व सेक्रेटरी को आमंत्रित किया जाएगा। अध्यक्ष मो फखरुद्दीन व जिला संयोजक मुख्तार ने कहा कि इसकी तैयारी के लिए 18 जनवरी को घटियारी मस्जिद में बैठक कर रूपरेखा तय की जाएगी। प्रखंड के प्रत्येक अंजुमन से पांच पांच सदस्य इसमें भाग लेंगे। सम्मेलन ...