बोकारो, अप्रैल 26 -- दामोदा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड बने 17 वर्ष हो गये लेकिन प्रखंड को अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं मिला। जिस कारण चंद्रपुरा प्रखंड के 14 पंचायतों की बड़ी आबादी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमो और 9 पंचायत की जनता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह के भरोसे रहना पड़ रहा है। ऐसे में इनका स्वास्थ्य और जेब दोनों ढीली हो रही है। चंद्रपुरा प्रखंड के 14 पंचायत के ग्रामीणों को एंटी रैबीज वैक्सीन लेने के लिए बेरमो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ रहा है। मालूम हो कि एंटी रैबीज वैक्सीन के लिए करीब 30 किमी का सफर करना पड़ता है। जनवरी 2026 के बाद से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र रटारी में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें- पेटरवार व कसमार के गांवों में पेयजल संकट ऐसे में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र रटार...