चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में ठेका मजदूरों का गेट जाम आंदोलन शुरू
बोकारो, जुलाई 2 -- डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल प्लांट के सीएचपी न्यू वैगन ट्रिपलर में काम करने वाले ठेका मजदूरों ने महीने में 26 दिन काम देने की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन गेट जाम अंादोलन शुरू किया। जिसकी वजह से कोई भी डीवीसीकर्मी, अधिकारी, इंजीनियर और ठेका मजदूर पावर प्लांट अपनी ड्यिूटी नहीं जा सके। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के बैनर तले किए गए इस गेट जाम आंदोलन के कारण चंद्रपुरा थर्मल में कामकाज पर असर पड़ा। देर रात से ही प्लांट जाने वाले मार्ग पर मजदूर डटे रहे। इसका नेतृत्व संघ के शाखा अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, सचिव संजय महतो, रतिलाल महतो, अरूण तुरी, दिव्य चरण सिंह, राजेंद्र महतो आदि कर रहे थे। इधर, डीवीसी सूत्रों ने बताया कि आंदोलन के लंबा खीचने से चंद्रपुरा थर्मल में बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है। डीवीसीकर्मियों व ठेका मजदूरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.