बोकारो, मई 27 -- तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख को पत्र देकर दामोदर नदी के बेड में उच्च बाढ़ सीमा/एचएफएल के अंदर कराए जा रहे ऐश पौंड के गैवियन वॉल के निर्माण कार्य के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी व स्पष्टीकरण मांगा है।

महत्वपूर्ण जानकारी मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग हजारीबाग के निर्देश एवं दामोदर बचाओ आंदोलन झारखंड प्रदेश के द्वारा किए गए शिकायत के बाद ऐसा किया गया है। कार्यपालक अभियंता द्वारा सीटीपीएस के परियोजना प्रमुख को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि संबंधित स्थल की जांच कराई गई एवं पाया गया कि आपके द्वारा दामोदर नदी के किनारे से लगभग 50 मीटर दूरी के अंदर, उच्च बाढ सीमा (एचएफएल) के अंदर लगभग 600 मीटर गैवियन वॉल का निर्माण कराया जा रहा है तथा नदी के तल से ...