बोकारो, जून 3 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा जंक्शन स्टेशन के निकट पोल सं 16/31 के समीप दो नंबर रेल लाईन से चंद्रपुरा जीआरपी द्वारा पिछले रविवार को बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव का शिनाख्त नहीं होने पर उसे बुधवार को दफनवा दिया गया। मृतक की उम्र करीब 55 के आसपास थी। वह लाईट स्काई कलर का फूल सर्ट और डीप ब्लू कलर का फूल पैंट पहना हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है किसी ट्रेन में सफर के दौरान गिरने से उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर डीवीसी अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...