बोकारो, सितम्बर 25 -- दे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो द्वारा विद्यालय परिसर, इंडियन पब्लिक स्कूल जुनौरी, उउवि तरंगा तथा निर्मल महतो विद्यालय नावाडीह में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ। सभी जगह अतिथियों ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित गीत के भाव पर प्रकाश डाला गया। जुनौरी में पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश्वर प्रसाद बरनवाल, भागीरथ महतो, धनश्याम महतो आदि थे। तेलो में प्रधानाचार्य राजेंद्र कामत, ईश्वर महतो, पुरुषोत्तम गांधी, संतोष कुमार, राजेश मंडल आदि थे। वहीं एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के चंद्रपुरा, नर्रा व तेलो शाखा में भी वंदे मारम का गायन हुआ। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शांतिपुरी में गूंजा राष्ट्रगीत प्राचार्...