बोकारो, सितम्बर 22 -- चंद्रपुरा के तेलो में 24 को सौर ऊर्जा पर कार्यशाला चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव में 24 सितंबर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर स्थित 51 फीट बजरंगबली हनुमान मंदिर परिसर में कार्यशाला होगी। मुख्य अतिथि बोकारो डीडीसी शताब्दी मजूमदार तथा विशिष्ट अतिथि चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो व सीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम होंगे। तेलो तीनों पंचायत के मुखिया एवं पंसस व ग्रामीण रहेंगे। इस कार्यशाला को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को तेलो में बैठक पश्चिमी मुखिया जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सांसों लाइट इंफ्रा पावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सह समाजसेवी लखन महतो ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीणों को सौर ऊ...