बोकारो, अप्रैल 2 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो में 10 से 16 अप्रैल तक दो स्थानों पर यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। तेलो के माइन टोला प्राचीन हनुमान मंदिर तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बाहर हटिया मैदान में स्थापित 51 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व श्री श्री 1008 हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है। 10 अप्रैल को भव्य कलश व शोभायात्रा जबकि 16 अप्रैल को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं वृहत भंडारा लगेगा। वहीं प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से प्रवचन, जागरण व अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...