बोकारो, मई 10 -- दामोदा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ गांव का एक और युवक पलायन की भेंट चढ़ गया। रोजगार के लिए गए 25 वर्षीय महेश कुमार महतो की मौत बेंगलुरु केआरपुरम में कार्य के दौरान बीमार पड़ने से विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचते ही महिलाओं एवं बच्चों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया और पुरे गांव में मातम छा गया। मालूम हो कि मनसा महतो का कनिष्ट पुत्र महेश कुमार महतो बीते 18 अप्रैल को रोजगार के लिए बेंगलुरु के केआरपुरम गया था। कार्य के दौरान बीमार पड़ा। सहयोगी कर्मियों ने अगले दिन विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 9 मई को मस्तिष्क मलेरिया नामक बीमारी से मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही माता-पिता के अलावा अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा ...