चंद्रपुरा: आदिवासी सेंगल अभियान ने निकाला जुलूस
बोकारो, अगस्त 9 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। विद्युतनगरी चंद्रपुरा सहित आसपास के आदिवासी गांवों में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मना। चंद्रपुरा के झरनाडीह में आदिवासी सेंगल अभियान ने जुलूस निकाला जिसमें कई लोग शामिल हुए तथा सभी सिदो-कान्हू चौक तक गए जहां पर उनकी तस्वीर पर माल्र्यापण किया गया। सेंगल अभियान के प्रदेश संयोजक करमचंद हांसदा तथा जिला परगना फूलचंद किस्कू ने कहा कि आदिवासी समाज आज भी कई क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है और उनके लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। आदिवासी हित में सीएनटी/एसपीटी एक्ट को झारखंड राज्य में सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। जुलूस में युगल सोरेन, आशा सोरेन, कविता कुमारी, आरती, पानवती, उषा, शांति, भारती, गीता, करण सहित दर्जनों लोग थे। यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस पर निकली शोभायात्रा, मेधावी छात्र सम्मानित इधर, चंद्रपुरा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.