बागपत, मई 26 -- बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में सोमवार शाम इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल की हत्या के बाद मंगलवार को कई घंटे तक हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद चंद्रपाल का शव गांव लाया गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों का एनकाउंटर होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लोग शव लेकर दिल्ली-देहारादून एक्सप्रेव वे जाम करने के लिए जाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव ग्रामीणों से छीन लिया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। करीब पांच घंटे चले बावल के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। हिलवाड़ी गांव में कूलर ठीक करने के 15 सौ रुपये का तकादा करने पर इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल की सोमवार शाम हत्या कर दी गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी...