चंद्रनगर में अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार जख्मी
खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगि़या । नगर संवाददाता शहर के चंद्रनगर के पास मंगलवार को एक अज्ञात वाहन के ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मोरकाही के रहने वाले पंकज कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक जख्मी अवस्था में रोड के किनारे बेहोश पड़ा हुआ था। वही स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफ र कर दिया है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल यह भी पढ़ें- जयनगर में डीजे वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल, रांची रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.