चंद्रदेव ने प्रखंडस्तरीय खेल स्टेडियम निर्माण को ले सचिव से की मुलाकात
धनबाद, अप्रैल 25 -- बलियापुर। विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को बलियापुर में प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल व युवा कार्य विभाग के सचिव से मुलाकात की। विधायक का कहना है कि बलियापुर प्रखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हाल के दिनों में खेल के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ी है। बलियापुर के कई खिलाड़ी क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में जिला व राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनने से बलियापुर सहित आसपास के इलाके में खेल को बढ़ावा मिलेगा। सचिव ने मामले में अग्रेत्तर कार्रवाइ करने का भरोसा विधायक महतो को दिया। विधायक ने सचिव को एक पत्र भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.